
जावद । योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी फाग माह में होने वाले धार्मिक, सामाजिक सहित विभिन्न कार्यक्रमो में भाग लेकर सहभागिता कर रहे है। जावद में गुप्ता (मण्डवारिया) परिवार के वरिष्ठ स्वर्गीय श्री सत्यनारायणजी गुप्ता, शांतिबाई गुप्ता की सुपौत्री एवं भाजपा नेता गोविन्दप्रसाद गुप्ता, निशा गुप्ता की सुपुत्री आस्था गुप्ता का शुभविवाह के उपलक्ष्प पर आशीर्वाद समारोह एवं स्वरूचि भोज बस स्टैंड के पास रिद्धि-सिद्धि गार्डन में सम्पन्न हुआ। आयोजन में प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी, माहेश्वरी समाज के युवा विजय बंटी सोमानी, सारिका सोमानी, मंगलम सोमानी, सपना सोमानी, पाखी सोमानी सहित सोमानी परिवारजन पहुंचकर आस्था गुप्ता को बधाई दी साथ ही गुप्ता परिवार के वरिष्ठ शांतिबाई गुप्ता, गोविन्दप्रसाद निशा गुप्ता, आदित्य गुप्ता एवं कैलाशचंद्र राजकुमारी गुप्ता, दिनेशचंद्र अनिता गुप्ता, संदीप मोना गुप्ता, दीपक निधि गुप्ता, गरिमा गौरव सेठिया सहित परिवारजनो को शुभकामनाए दी।