
▪️परिजनों, मित्रो सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें हृदय से याद किया
▪️स्वर्गीय बड़जात्या वंदे मातरम् बोलकर ही चर्चा करते थे
कुक्षी। विगत दिनों गंभीर बीमारी के चलते नगर के सामाजिक कार्यकर्ता श्री रूपेश बड़जात्या का दुखद निधन हो गया। जिनका तीसरे, पगड़ी, तेरहवें का आज कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
तीसरे के दौरान भावपूर्ण शब्दांजलि भी दी गई। उनके व्यक्तित्व पर सभी ने प्रकाश डाला। समाजसेवी रूपेश बड़जात्या के असमय चले जाने से उनके परिवार ही नही, बल्कि पूरे नगर की अपूरणीय क्षति हुई है। उनका साथ इतना ही होगा। आज वो हमारे बीच नहीं रहे है। लेकिन उनके द्वारा जनहित के कार्यों में सूचना मिलते ही व्यवसाय छोड़कर तत्परता से सहभागिता कर सहयोग के लिए उपस्थित हो जाते थे। मिलने पर या कॉल पर रूपेश जी के मुख से सर्वप्रथम वंदे मातरम् से चर्चा शुरू होती थी। भले ही वो नही है, पर उनका व्यक्तित्व आज भी हमारे बीच है। जैसे – हमे रास्तों की जरूरत नहीं, हमे तेरे पैरो के निशान मिल गए। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान दे ऐसी प्रार्थना है।
उपरोक्त विचार जैन समाज, आरएसएस, पतंजलि योग समिति, किराना व्यापारी संघ, भाजपा, पत्रकार संघ, बावनगजा ट्रस्ट, जनादेश सरकार, डीएम ग्रुप संगठनों सहित समाज के दूर दूर से आए लोगो और उपस्थित शुभचिंतकों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर व्यक्त किए। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र तालनपुर ट्रस्ट द्वारा अभिनंदन पत्र सोपा गया।
विधिवत समाज द्वारा तीसरा व तेरहवें का कार्य सम्पन्न करवाया गया।
दान में अग्रणी बड़जात्या परिवार द्वारा नगर से लेकर दूर दूर तक मंदिरों को दान राशि भी भेंट की गई। और सभी से आग्रह किया गया कि, ऐसा ही स्नेह सदैव हम पर सभी लोग बनाए रखे।
परिजनों में स्वर्गीय रूपेश जी के पिताश्री सुरेश चंद्र बड़जात्या उनके भाई श्री राजेश, राकेश, मुकेश, निलेश बड़जात्या सहित पूरा बड़जात्या परिवार उपस्थित था। स्वर्गीय रूपेश जी के पुत्र सिद्धार्थ बड़जात्या को समाज व उपस्थितजनों ने परिवार की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही उनके व्यवसाय की भी विधिवत पुत्र द्वारा शुरुआत करवाई गई।
इस अवसर पर श्रीमती किरण रावका मंदसौर, दिनेश भाई पटेल गुजरात, श्रीमती आभा बेनाडा खंडवा , विनोद डोसी बाकानेर अध्यक्ष बावनगजा सिद्धक्षेत्र कमेटी, प्रियंका गंगवाल पिपल्या, प्रदीप बड़जात्या इंदौर राष्ट्रीय संयोजक पुलक चेतना मंच,अनुजा डोसी इंदौर वरिष्ठ अधिवक्ता राजप्रकाश पहाड़िया, वरिष्ठ पत्रकार पंडित मनोहर मंडलोई, भाजपा नेता जयदीप पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष शेख शब्बर हुसैन जिनवाला, नरेश पहाड़िया, सोमेश्वर पाटीदार “जनादेश सरकार”, डॉ निर्मल पाटीदार, हरिओम शर्मा, दीपक गुप्ता, रविंद्र जैन, डॉ मीणा, एड. राजेंद्र गुप्ता, निरंजन सोनी, गोपाल सोनी, ओपी पाटीदार, विशाल गुप्ता, कमल रावत, निरंजन कसेरा, रोहित गोपाल भावसार, हेमंत जैन, पारस गंगवाल, लोकेश गंगवाल, महीमाराम पाटीदार, हर्षित पाटीदार, बंशीलाल बाड़मेरा, पवन जैन, सज्जाद खान, देवेंद्र पाटनी, विनोद गुप्ता, मनीष सेठी, ममता नितिन पहाड़िया सहित सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी एवं उनके मित्र शुभचिंतक उपस्थित हुए।
संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राजप्रकाश पहाड़िया ने किया।