बालागुढ़ा में इकाई स्तरीयसप्त दिवसीय रासेयो शिविर का हुआ शुभारम्भ मां सरस्वती चित्र विवेकानंद चित्र पर फूल माला पाहाना करदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

शीतल पंडित बालागुड़ा

प्रकाशनार्थ । न्दसौर। शास. स्नातकोत्तर  महाविद्यालय मन्दसौर केप्राचार्य डॉ. एल.एन. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय की रासेयो इकाई द्वारा ग्राम पंचायतबालागुढ़ा के सौजन्य से आयोजित इकाई स्तरीय सप्त दिवसीय रासेयो शिविर का शुभारम्भ क्षेत्रके गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में एकीकृत शासकीय उच्चतरमाध्यमिक विद्यालय बालागुढ़ा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन और दीप-दीपनके द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मल्हारगढ़जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैयालाल पाटीदार ने स्वयंसेवकों को सम्बोधितकरते हुए कहा कि ऐसे रासेयो शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकासके साथ ग्राम में जन जागरूकता आती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष सामन्त सिंह शक्तावत ने कहा कि  विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश से रूबरू करनेका इससे सुन्दर उदाहरण नहीं हो सकता। राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर विद्यार्थियोंको ग्रामीण संस्कृति एवं सभ्यता से जोड़ता है।          कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारें जनपदपंचायत सदस्य कमलेश पाटीदार ने कहा कि रासेयो स्वयंसेवक शिविर के माध्यम से समाजमें जन जागरूकता के साथ स्वच्छता, वोटर जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण,स्वास्थ्य आदिसमसामयिक विषयों पर कार्य करता है। कार्यक्रममें ग्राम पंचायत बालागुड़ा के सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश पाटीदार एवं सचिव लाल सिंह शक्तावतने कहा कि ग्राम बालागुढ़ा के लिए अत्यन्त गर्व की बात है कि हमारी पंचायत में पी.जी.कॉलेज का इकाई स्तरीय शिविर का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य प्रदान करते हुए डॉ.एल.एन. शर्मा ने कहा कि रासेयो शिविर विद्यार्थियों की जीवन शैली में परिवर्तन करताहै और विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी करता है। जिलासंगठक, एन.एस.एस. डॉ. के.आर. सूर्यवंशी ने शिविर रूपरेखा प्रस्तुत करते कहा कि रासेयोजीवन शैली के अनुरूप आचरण से स्वयंसेवक का सर्वांगीण विकास होता है।इस अवसर सांसद प्रतिनिधि रमेश चन्द्र पाटीदार,समन्वयक जनपद पंचायत मल्हारगढ़ संजय यती तथा धर्मेश गुप्ता, समाजसेवी हरिशंकर पाटीदार, अध्यापक कमल पाटीदार,कमल कुमार राठौर,  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयमन्दसौर के प्रभारी प्राचार्य मनोहर सोनी, स्कूल स्टॉफ, महाविद्यालय के कार्यक्रमअधिकारी डॉ. गोरा मुवेल, प्रो. प्रहलाद भट्ट, प्रो. रीतु शर्मा एनएसएस स्वयंसेवक एवंविद्यार्थी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन ने स्वयंसेवक अर्पित परमार एवं प्रियामाली द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार आर्य ने शिविर में आयोजितहोने वाली सम्पूर्ण गतिविधियों की रूपरेखा को बताते हुए मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्तकिया । महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश चन्दवानी ने रासेयो इकाईद्वारा आयोजित सप्त दिवसीय शिविर के शुभारम्भ पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।आयोजित सप्त दिवसीय इकाई स्तरीय रासेयो शिविर मेंशासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मन्दसौर के 80 एवं शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालागुढ़ाके 20 स्वयंसेवक विद्यार्थी भाग लेंगे।  प्रतिदिनस्वयंसेवक दिनचर्या के अनुरूप जनजागरूकता रैली, परियोजना कार्य, बौद्धिक, जनसम्पर्क,सांस्कृतिक कार्यक्रम व शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार आदि कार्य करेंगे।

jtvbharat
Author: jtvbharat