डूबती कांग्रेस को झटका, ढाई हजार नेता भाजपा में

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस में मची भगदड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन सैकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में शाजापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी, आगर नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष चौधरी केदारसिंह, शाजापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह शर्मा, जिला महामंत्री विजेंद्र पाटीदार सहित दर्जनों की संख्या में पार्षद, पंच, सरपंच के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कल प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा और जॉइनिंग कमेटी के प्रमुख नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में भाजपा (BJP) का दामन थाम लिया। कांग्रेस में तोडफ़ोड़ के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सभी कांग्रेसी अब भाजपा की विचारधारा से जुड़ गए हैं।

jtvbharat
Author: jtvbharat