शा. कन्या मा. वि. काकनवानी में नशामुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

झाबुआ । कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के निर्देशानुसार जिले में नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत शा. कन्या मा. वि. काकनवानी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बालिकाओं को अपने माता-पिता, भाई एवं काका-काकी आदि को शराब, बिड़ी, गुटखा आदि के जंजाल में कैसे फंसते जा रहे। पूरी जिन्दगी की कमाई उसी में गवा देते है साथ ही बिमारी भी जकड़ लेती है। अपना स्वास्थ्य दाँव पर लगा लेते हैं कैसे बचना और अपने को भी बचाना में हमारा दायित्व है, विस्तार से समझाईश दी गई। गाने, रैली शपथ नारे आदि के माध्यम से भी समझाया गया है। ताकि घर पर जाकर अपने माता- पिता भाई रिश्तेदारों को इससे अवगत करा कर बुरी लत को छोड़ने के लिये आग्रह कर सकें। ताकि स्वच्छ छवि समाज की बना सके। “छोडों नशा और शराब ” न करो जीवन बर्बाद भाई ” बुरी संगति से नाता तोड़ों नशे की लत को जल्दी छोड़ों”

इस दौरान प्रा. विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशिक्तकरण विभाग से श्रीमती कुसुम भूरिया एवं श्रीमती सुमन सलाम का सहारनीय सहयोग रहा।

jtvbharat
Author: jtvbharat