नन्हे कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति से महोत्सव के उद्देश्य को बनाया सफल

ब्यूरो चीफ जमना प्रसाद चौबे

दमोह – बुंदेली गौरव न्यास के आजीवन संरक्षक पूर्व वित्त मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया एवं डॉ सुधा मलैया मार्गदर्शन में आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव 2024 के तेरहवें दिन तक्षशिला कान्वेंट स्कूल दमोह, राइम्स पब्लिक स्कूल दमोह के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति दी गई। साथही एकल नृत्य और विभिन्न कलाकारों द्वारा गायन प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को आनंद विभोर किया
कार्यक्रम में अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी, पूर्व विधायक हटा पी एल तंतुवाय, जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र सिंह, एसपी संदीप मिश्रा, डीएफओ महेंद्र सिंह उईके, सीएसपी अभिषेक तिवारी, टीआई आनंद सिंह,, जेल अधीक्षक सीएल प्रजापति जनपद पंचायत दमोह सीईओ पूनम दुबे, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री रमन खत्री, अखिलेश हजारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता केदार शर्मा, अनवर उस्ताद, हरिशंकर चौधरी, अशोक भारती ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव की शुरुआत की। समिति सदस्यों ने सभी का स्वागत किया।
न्यास सचिव प्रभात सेठ ने बताया कि बुंदेली दमोह महोत्सव 16 फरवरी से निरंतर आयोजित हो रहा है प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वरश्री नृत्यश्री वाद्यश्री कौन है दमदार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। तेरे बिन तक्षशिला कान्वेंट स्कूल दमोह एवं राइम्स पब्लिक स्कूल दमोह के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुति दी गई बच्चों द्वारा दी गई नित्य प्रस्तुति से उपस्थित अतिथि एवं श्रोताओं ने सरायना की बुंदेली दमोह महोत्सव का मंच दमोह की उन प्रतिभाओं को एक अवसर और एक प्लेटफार्म देने का कार्य करता है जिससे वह अपनी प्रतिभा को उभर सके हमारा उद्देश्य दमोह के प्रतिभाओं को उभर कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।
न्यास अध्यक्ष अंबालाल पटेल सचिव प्रभास सेठ महोत्सव प्रभारी सिद्धार्थ मलैया उपाध्यक्ष कैप्टन वाधवा श्रीमती पूजा मलैया महोत्सव प्रभारी मोहित संगतानी कार्यालय प्रभारी घनश्याम पाठक रवि गोस्वामी मंच व्यवस्था संतोष रोहित नीलेश सिंघई श्रीमती रोजी बग्गा श्रीमती प्रतिभा तिवारी श्रीमती रितु पांडे श्रीमती सुधा झरिया मयंक वाधवा संजू यादव बृज सेन डॉक्टर वैभव कैथवास भरत राय ओमकार चौरसिया मनीष चौरसिया भरत भट्ट मंच संचालन दिनेश प्यासी राजू नामदेव अमित वर्मा डॉक्टर आलोक सोनवरकर आदि निरंतर महोत्सव में अपना सहयोग दे रहे हैं।

jtvbharat
Author: jtvbharat