आदिवासी अंचल के लिये वरदान साबित हुआ रोटरी मण्डल 3040 द्वारा आयोजित निःशुल्क मेगा राहत शिविर

स्वास्थ्य शिविर मे लगभग 1 करोड रूपये तक की सर्जरी निःशुल्क की गई
शिविर के समापन अवसर पर सभी चिकित्सको एवं सामाजिक संस्थाओ को प्रमाण पत्र वितरित करे
संगीतमय शाम ने सभी के मन को मोह लिया
झाबुआ। मध्यप्रदेश शासन एवं रोटरी अंतर्राष्ट्रिय डिस्ट्रिक्ट 3040 के संयुक्त तत्वाधान मे निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर झाबुआ जिले के लिये बहुत ही वरदान साबित हुआ है। जिसमे हजारो की संख्या मंे मरीजो ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया। वही कई लोगो को इस शिविर से नया जीवन दान भी प्राप्त हुआ।
शिविर के समापन अवसर के एक दिन पूर्व शनिवार को सायं 7 बजे से राॅयल गार्डन में शिविर मे सभी चिकित्सको एवं सभी संगठनो के लिये सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राहत शिविर के कोओर्डिनेटर उमंग सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मंचासीन अतिथियो में रोटरी गर्वनर डाॅ ऋतु गा्रेवर, सुुभाष जी गर्ग 3080 के पास्ट डिस्टिक गर्वनर ,राहत शिविर के चेयरमेन धीरेन दत्ता, वरिष्ठ रोटे. नलिनीजी लंगर, रोटरी के आगामी गर्वनर संस्कार कोठारी, वरिष्ठ रोटे. नरूद्दीन पीटोलवाला, राहत शिविर के यशवंत भंडारी, रोटरी मण्डल 3040 के अध्यक्ष कार्तिक नीमा, सचिव इदरिस बोहरा हुये। कार्यक्रम मे संगीतमय प्रस्तुतियो का दौर भी जारी रहा। जिसमें नये एवं पुराने गीतो ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस संगीतमय कार्यक्रम मे सभी चिकित्सको नेे बहुत आनंद लिया।
भीली भाषा मे किया प्रचार प्रसार
कार्यक्रम में अगले चरण में श्रीमती अन्नु भाबोर एवं उनकी टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मे हुये इस स्वास्थ्य शिविर को धन्यवाद देते हुये भीली भाषा मे नाट्य की प्रस्तुती दी। इसके पश्चात् अन्नु भाबोर द्वारा मेरे अंगना मे राम आएंगे गीत को आदिवासी भीली भाषा मे सुनाकर कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया। वही श्रीमती अन्नु भाबोर द्वारा स्वास्थ्य शिविर मेे गा्रमीण क्षेत्रो से भी मरीजो को स्वास्थ्य शिविर के बारे मे भीली भाषा मे जानकारी एवं प्रचार प्रसार किया और उन्हे शिविर मे लेकर भी आई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये रोटरी गर्वनर डाॅ ऋतु गा्रेवर ने कहा कि इस शिविर को सफल बनाने के लिये सभी लोगे जिनमे बडे बडे शहरो से आये विशेष चिकित्सक जिन्होने अपना अमुल्य समय दिया वही नगर के ही सामाजिक संगठन के सभी लोगो, प्रशांति उज्जैन की पुरी टीम के सहयोग, सभी को धन्यवाद दिया। आगे भी ऐसे सफल आयोजन होते रहेंगे जिनमे आपके सहयोग की फिर आवश्यकता बनी रहेगी। आयोजन मे उपस्थित सुुभाष जी गर्ग 3080 के पास्ट डिस्टिक गर्वनर एवं राहत समन्वयक धीरेन दत्ता द्वारा भी सभी को धन्यवाद दिया।
इनका हुआ सम्मान
शिविर मेें आये बडे बडे शहरो से चिकित्सको के द्वारा 26 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक अपनी सेवाएं प्रदान की जिनमें चंदीगढ, मसुरी, दिल्ली, इन्दौर, बदौडा आदि जगहो से आये प्लास्टिक सर्जन, आॅर्थो, नेत्र सर्जन, दंत सर्जन सभी को मोमेन्टो एवं प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सामाजिक संगठनो में इनरव्हील शक्ति, इनरव्हील मेन, जन अभियान परिषद्, सीविल डिफेंन्स, पेंशनर एसोसिएशन, अलफलाह मुस्लिम पंचायत फाउंडेशन, अरविंदो हाॅस्पीटल की पुरी टीम, एम्बुलेन्स संचालक अशरद भाई एवं उनकी टीम, राजपुत समाज, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ, परहित जनसेवा संस्था , प्रशांति उज्जैन की टीम को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य षिविर के लिये सहयोग राशी प्रदान की
रोटरी मंडल 3040 के निःशुल्क मेगा राहत शिविर में जहां एक ओर जिला प्रशासन का पुरा सहयोग रहा जिसमें जिला अस्पताल के द्वारा आॅपरेशन युनिट के साथ साथ दवाईयो को भी निःशुल्क मरीजो को दी गई का सहयोग दिया। साथ ही क्षेत्रिय सांसद गुमानसिंह डामोर द्वारा स्वयं के व्यय से 2 लाख रूपये शिविर मे आये मरीजो के भोजन हेतु दिये साथ ही सांसद निधि से करीब 10 लाॅख की आर्थिक सहायता शिविर मे दी। इसके अलावा सुरेश चन्द्र जैन पप्पु भैया द्वारा 1 लाख 50 हजार, कपील शाह द्वारा 1 लाख, रोटरी के नुरूद्दीन बोहरा पीटोलवाला की ओर से 51 हजार, संकल व्यापारी संघ की ओर से 31 हजार रूपये, प्रमोद भंडारी द्वारा 21 हजार रूपये, विनोद बाफना द्वारा 20 हजार रूपये, इनरव्हील शक्ति द्वारा 25 हजार रूपये, इनरव्हील मेन द्वारा 5 हजार रूपये एवं एक व्हील चेयर, अलफलाह मुस्लिम पंचायत फाउंडेशन द्वारा 21 हजार रूपये, प्रकाश रांका द्वारा 11 हजार रूपये इसके अलावा यशवंद जी भंडारी परिवार की ओर से शिविर मे आये मरीजो के लिये पानी की केन का सहयोग प्रदान किया गया।
ब्लड डोनेशन कैम्प के चैयरमेन रोटे. एवं डिस्ट्रिक सेकेन्ट्री अमित सिंह जादौन ने बताया कि शिविर के समापन अवसर पर भी रक्तदान के लिये लोगो ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसमे इंदौर हाईकोर्ट के एव्डवोकेट पद्मनाथ सक्सेना एवं उनके सहयोगियो द्वारा रक्तदान किया गया। वही शिविर मे करीब 100 यूनीट के लगभग रक्तदान दिया गया।
शिविर का समापन रविवार 3 मार्च को किया गया जिसमे नर्सिंग कालेज की छात्राओ के द्वारा दी गई सेवाओ के लिये उनका प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही आखरी दिन भी मरीजो का बडी संख्या मे पंजीयन भी हुआ। उक्म शिविर के लिये सभी के आभार के लिये रोटरी मण्डल 3040 की ओर से रोटे. प्रदीप रूनवाल, राहत शिविर के कोओर्डिनेटर उमंग सक्सेना, ब्लड डोनेशन कैम्प के चैयरमेन रोटे. एवं डिस्ट्रिक सेकेन्ट्री अमीतसिंह जादौन, राहत समनवयक रोटे. यशवंत भंडारी, रोटरी मण्डल 3040 के अध्यक्ष कार्तिक नीमा, सचिव इदरिस बोहरा द्वारा सभी का आभार माना।

jtvbharat
Author: jtvbharat