
डेस्क शामगढ़ :- मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना अंतर्गत चंदवासा चौकी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। फंदे पर तीन शव लटके मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फेल गई। मामला चंदवासा पुलिस चौकी के गांव रुंडी का हैं। जहां दो बच्चों तथा एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। जैसे ही सूचना मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौके पर इक्कठा हो गए। सूचना मिलते ही चंदवासा चौकी और शामगढ थाना प्रभारी मय बल के मौके पर पहुंचे।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पिता ने अपने दोनों पुत्रों को फांसी पर लटकाकर खुद ने भी आत्महत्या कर ली हैं। जानकारी अनुसार मौके पर सुसाइड नोट भी मिला हैं। जिसमे किसी राजू नाम के व्यक्ति पर मृतक ने आरोप भी लगाए हैं। मृतक की पत्नी के साथ राजू ने अभद्रता की थी और उसकी पत्नी के कपडे भी फाड़ दिए थे। जिसकी शिकायत मृतक ने पुलिस को भी की थी। लेकिन कार्यवाई नहीं होने के बाद मृतक ने ये खौफनाक कदम उठा लिया।
वहीं सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, एसडीओपी गरोठ भी मौका स्थल पहुंच गए हैं।