जावर बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम पुलिस की समझाइश के बाद माने ग्रामीण

रिपोर्ट अनवर मंसूरी
जावर -: पिछले कुछ समय से लगातार जावर के ग्रामीण समस्या झेल रहे हैं । गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड मुख्य मार्ग के पास जावर गांव में आने वाले मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस मोन आंदोलन में सरपंच जनपद सदस्य एवं ग्रामीण सहित आसपास गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे।

आक्रोशित ग्रामीण ने बताया कि समस्या के लिए जिम्मेदार राखड़ से भरे ओवरलोड खुले डंपर और भारी वाहन है। जो टोल टैक्स और डीजल बचाने के चक्कर में जावर गांव में से होते हुए शॉर्टकट अमालपुरा और हरसूद निकल रहे हैं। आपको बता दे कि इन वाहनों के कारण 24 घंटे धूल उड़ती रहती है। और दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। इन राखड़ के ओवर लोड डंपरों ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। कई बार ग्रामीणों ने जनसुनवाई में जाकर अपनी गुहार भी लगाई लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। परेशान होकर आज ग्रामीणों ने मोन चक्का जाम प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान इस और आकर्षित किया। ग्रामीणों ने सुबह ग्यारह बजे से सड़क जाम कर दि। चक्काजाम की खबर लगते ही थाना प्रभारी श्री जे,पी वर्मा पटवारी श्री अंकित मालवीय एवं पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे। एवं प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाइश दी अधिकारियों की समझाइश के बाद ज्ञापन देने के बाद ग्रामीण माने और चक्का जाम समाप्त किया।

ग्रामीणों ने कहा दिन भर उड़ती है धूल कई बार भारी वाहनों से हो चुके हैं हादसे

टोल टैक्स और डीजल बचाने के चक्कर में भारी वाहन गांव में से शॉर्टकट निकाल कर अमालपुरा पहुंच रहे हैं। कई बार गांव में हादसे से भी हो चुके हैं कुछ दिन पूर्व ही एक राखड़ से भरा ट्रक थाने के पास पलटी खा गया था। वह तो गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई इसी तरह सिंगाजी रोड पर एक ट्राले ने विद्युत लाइन के पोल को तोड़ दिया था जिससे गांव में कहीं घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए थे। ग्रामीणों ने कहा कि उच्च अधिकारियों के समक्ष आनेको अनेक बार गुहार लगाने के बाद भी कोई पहल नहीं की जा रही थी। जिसके चलते ग्रामीणों को चक्काजाम जैसा कदम उठाना पड़ा था

jtvbharat
Author: jtvbharat