पति पत्नी के पारिवारिक मसलो को आपसी समझौतों के माध्यम से सुलझाने का लोकअदालत सशक्त माध्यम l

एजाज खान बुरहानपुर

बुरहानपुर नि.प्र- 9 मार्च 2024 शनिवार प्रातः 10.30 से लेकर शाम तक इस वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर बुरहानपुर में रखा गया है l कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर के प्रधान न्यायाधीश शेख सलीम साहब ने पक्षकारो से निवेदन किया है की आप इस लोक अदालत में भरन पोषण बाबत धारा 125 एवं 127 द. प्र. स , वैवाहिक संबंधो की पुनर्स्थापना ,धारा 125 (3) द. प्र. स भरन पोषण राशी की वसूली तथा अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर कराए जाते है l श्री शेख सलीम ने कहा की लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है जिसकी कोई अपील नही होती है l इसीलिए पति पत्नी के पारिवारिक मसलो को आपसी समझौतों के माध्यम से सुलझाने का लोकअदालत सशक्त माध्यम l
जिला कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर के परामर्शदाता महेंद्र जैन ने कहा की पक्षकारो से निवेदन किया की लोक अदालत में पक्षकार गण आपसी समझोते के माध्यम से अपने अपने प्रकरणों का निराकरण करवाए ,समय की बचत करे , आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाए , सुमधुर सम्बन्ध बनाये एवं परिवार एवं कुटुंब में खुशहाली लाये यही मकसद कुटुंब न्यायालय का है l

jtvbharat
Author: jtvbharat