महिलाओं के उत्थान में सहभागिता निभाती —- श्रीमती राखी बारिया महिला बाल विकास विभाग अधिकारी ,

उदयगढ़ आलीराजपुर के बाद गरोठ विकास खंड में कर रही, महिला, बच्चों संबंधी नवाचार—।
गरोठ–महिलाओ के कल्याण के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं बनाई जा रही है,जिनका कियान्वयन महिला बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है , विकास खंड उदयगढ़ जिला आलीराजपुर में अपनी 12, साल सेवा देने के बाद गरोठ विकास खंड में महिला बाल विकास विभाग अधिकारी पद पर पदस्थ श्रीमती राखी बारिया यहां भी महिलाओं एवं बच्चों की दशा में नवाचार प्रयोग कर रही है। आपकी लगनशीलता और मेहनत के फलस्वरूप उदयगढ़ आलीराजपुर में भी अधीनस्थ कर्मचारी पुरस्कृत हो चुके है। गरोठ विकास खंड में भी गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों की तरफ विशेष ध्यान देकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। महिला दिवस पर महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती राखी बारिया ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी ताकत पहचानना होगी, तभी वह जीवन में हर परिस्थिति का सामना कर सकती हैं।

jtvbharat
Author: jtvbharat