शांति व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न जन समस्या के निराकरण पर बनी सहमति

झारडा @ (सुनील जैन रामसना)वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश से बुधवार को झारडा थाना परिसर मे तहसीलदार संतुष्टि पाल एवं थाना प्रभारी डी.एल. दसोरिया के निर्देशन में शांति समिति बैठक का आयोजन हुवा बैठक मे आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि,रमजान, ईद, आदि को शांति और सद्भावना से मनाने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही उपस्थित समिति सदस्यों, पत्रकारों ने झारड़ा के विभिन्न मुद्दों को समिति के सामने रखा संजय राय द्वारा गाड़ियों पर गैर कानूनी रूप से लगे हुटर, अवैध रूप से लिखे हुए प्रेस – पुलिस, मध्य प्रदेश शासन, आदि पर कार्यवाही हेतु प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकर्षण किया, सरपंच प्रतिनिधि नागुलाल मालवीय द्वारा झारडा पुलिस थाने के नवीनीकरण की बात रखी जिस पर थाना प्रभारी द्वारा प्रस्ताव तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने की बात कही , रोगी कल्याण समिति की दुकानों के सामने सब्जी फल फ्रूट आदि का ठेला एवं दुकान लगाने वाले दुकानदारों को बड़े श्री राम मंदिर की रिक्त पड़ी भूमि पर अस्थाई रूप से स्थानांतरित किया जायेगा जिससे चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बमनई एवं गेलाखड़ी रोड पर बने डिवाइडर जो की मार्ग अवरोध बन गए हैं को हटाने का प्रस्ताव समिति समक्ष रखा गया, महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकले इसलिए प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखने का निवेदन सोमेश्वर महादेव समिति के कोषाध्यक्ष कमल सिंह सरावत द्वारा किया गया नगर के मुख्य मार्गों पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को पुलिस, प्रशासन एवं पंचायत तीनों के समन्वय से हटाने का आश्वासन तहसीलदार संतुष्टिपाल द्वारा दिया गया, नाग मंदिर की ओर से बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध करने पर भी चर्चा हुई, अब धरातल पर कितनी कार्रवाई होती है यह समय ही बताएगा बैठक में , सरपंच प्रतिनिधि नागुलाल मालवीय, कृष्णकांत पोरवाल, मांगीलाल कुमावत, संतोष जायसवाल, राकेश कुमावत,संजय राय, पत्रकार सुनील जैन रामसना , कमल सिंह सरावत,राहुलजायसवाल ,दीपक सेन,मुस्लिम समाज सदर जाकिर भाई,मकला से रज्जाक भाई, अजय कुमावत, सलीम भाई, गणेश पटेल,रफीक भाई, राजेशचोरड़िया,फरमान खान पुलिस प्रशासन की ओर से ए.एस.आई बाबूलाल मालवीय, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, आरक्षक सुनील जामलिया, उपेंद्र सिकरवार, एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित था

jtvbharat
Author: jtvbharat