
देवेन्द्रनगर, विवेक खरे
सामुदायिक स्वास्थ्य देवेंद्रनगर में एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन का शुभारंभ डॉक्टर राजेश वर्मा विधायक विधानसभा 59 गुनौर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सीबीएमओ डॉक्टर अभिषेक जैन द्वारा नगर के लोगों को बीसीजी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया उनके द्वारा बताया गया कि बीसीजी वैक्सीन ऐसे सभी व्यक्तियों को लगाना है जिन्हें पिछले 5 वर्षों में टीवी हुआ है, टीवी रोगियों के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों को, बुजुर्ग नागरिक 60 वर्ष से अधिक, कुपोषित व्यक्ति ,मधुमेह रोगी, वर्तमान या अतीत में धूम्रपान करने वाले लोग सभी को लगवाना है विधायक जी ने लोगों से अपील की है कि टीवी के विरुद्ध लड़ाई हमें लड़ना है और बीसीजी का टीका लगवाना है बीसीजी का टीका जिसको लग जाएगा उसको टीवी जैसे घातक रोग कभी नहीं होगा इसलिए जनता से उन्हें अपील करते हुए कहा है कि यह पूर्णतया सुरक्षित है इसको जरूर लगाए बीसीजी का टीका 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लगाया जाना है
माननीय विधायक जी द्वारा भी आम जनता से अपील की गई की सभी लोग बीसीजी का वैक्सिनेशन जरूर कराएं और पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव शंकर द्विवेदी जी द्वारा तत्काल बीसीजी का वैक्सिनेशन कराया। इसके उपरांत विधायक जी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्र नगर असपताल का भ्रमण किया गया जिसमें दवा वितरण कक्ष , एएनसी,पीएनसी वार्ड ,लेबर रूम ,डॉक्टर रूम, संपूर्ण अस्पताल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के बाद माननीय विधायक जी ने डॉक्टर अभिषेक जैन सीबीएमओ को धन्यवाद देते हुए कहा की अस्पताल का प्रबंधन बहुत अच्छा है मैं चाहता हूं कि अस्पताल का प्रबंधन इसी प्रकार बनाए रखें। कार्यक्रम में वर्तमान मंडल अध्यक्ष हीरा पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता,ललित गुप्ता,शिव शंकर द्विवेदी, उमेस पाठक एवं अस्पताल देवेंद्रनगर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।