तिनका सामाजिक संस्था के द्वारा किया गया सामुदायिक कार्यक्रम में महिलाओं ने जीते पुरुस्कार

आनंद गौर हरदा जिला संवाददाता

हरदा । तिनका सामाजिक संस्था के द्वारा ग्राम झाड़बीड़ा में सामुदाईक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे गांव की महिलाएँ शामिल हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण था। आज जहाँ महिलाएं अपने बच्चों को खेलता देखती हैं उन्हें लगता है की हमारे दिन अब खेलने के नहीं रहे लेकिन तिनका सामाजिक संस्था के सदस्य व झाड़बीड़ा कराटे कोच विकास कुमार वर्मा के द्वारा महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे गुब्वारा बचाना, कुर्सी दौड़, रस्सा कस्सी इन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बड़चड़ कर भाग लिया और खेल के माध्यम से अपने अधिकारों के बारे में जाना और यह भी जाना की हम कई बार गलत चीजों को सहते रहते है, जिसकी बजह से हम आगे नहीं बढ़ पाते है. संस्था की सचिव मना मंडलेकर जी ने बताया कि महिलाओं को अपने लिए और अपने बच्चों के लिए लड़ना होगा उन्हें आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंच पर थी महिलाएँ शास. माध्य. शाला झाड़बीड़ा की प्रधान पाठक रंजना मण्डलोई मेडम , शास.माध्य. शाला झाड़बीड़ा की प्रशिक्षिका सुनन्दा पाण्डे जी, गांव की वरिष्ठ महिला विभा पगारे जी अतिथियों मौजूद रहे और मंच से अपनी स्टोरी सेयर की और महिलाओं व बच्चों का हौसला बढ़ाया, उन्होंने बताया की कैसे वो आगे बड़े और यहाँ तक कैसे आए । तिनका सामाजिक संस्था से संस्था उपाध्यक्ष अनिष कहार रहटगांव, रहटगाँव कराटे कोच राधिका गौर, खिरकीया कराटे कोच और मास्टर ट्रेनर अनुपम सान्गुल्ले औरे नजरपुरा कराटे कोच दीपक खरे और अन्य खिलाड़ी एवं ग्रामीण जन सामिल रहे एवं तीनों खेल के विजेता महिला खिलाड़ीयों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया और ग्राम पांडरमाटी विंटर कैम्प क्लास के खिलाड़ियों को टि-शर्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानीत किया गया एवं सभी महीलाओं और खिलाड़ीयों ने डांस करके कार्यक्रम का समापन किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat