अतिक्रमण का शिकार बेतवा नदी रिपता घाट

श्रमदान दल ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की की मांग

जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंज बासौदा बेतवा नदी पर धार्मिक आयोजनों के अवसर माता ,बहनों और महिलाओं की गरिमा को ध्यान में रखकर श्रमदान दल के आग्रह पर नपा द्वारा दो चेंजिंग बॉक्स बेतवा नदी रिपता घाट पर रखाए गए थे लेकिन इनमें एक चेजिंग बॉक्स इन दिनों अतिक्रमण का शिकार बन गया है। लेकिन लोगों में जागरूकता का अभाव और जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण माता ,बहनों और महिलाओं की गरिमा को ध्यान में रखकर रखाए गए चेंजिंग बॉक्स पर अतिक्रमण का शिकार है ।

आपको बता दे चेंजिंग बॉक्स में कब्जा करने के अलावा इस व्यक्ति ने उसमे फार्चून की दुकान खोल ली जिसमे आपको साबुन शैम्पू चिप्स आदि भी उपलब्ध है। अर्थात नदी और जल को प्रदूषण करने वाला पूरा साजो सामान रिपटा घाट पर उपलब्ध है । इसके अलावा रिपटा घाट पर अतिक्रमण कर प्रारंभ की गई यह व्यवस्था पार्टी करने वालो के लिए क्रीम ऑन ब्रेड के समान है अर्थात दिन ढलते ही नदी किनारे दारु पार्टी करने पहुंचने वालो की भी बल्ले बल्ले ।

गौर करने वाली बात यह है कि ये सारा कचरा , पॉलिथीन, और झूटन सामग्री सब का सब नदी में ही या नदी किनारे फेंका जा रहा है। और जब बिना किसी रोक टोक लोगों को सुनसान स्थान पर एक ही जगह सब व्यवस्था मिलेंगे कि तो आपराधिक गतिविधि और अपराधिक मामलों में भी इजाफा होना भी लाजमी हैं।

कुल मिला कर नदी, नदी का जल और जलीय जीव ही प्रभावित हो रहे है । जो कि श्रमदान दल की तीन सालों की मेहनत पर पानी फेरने के समान ही है।

श्रमदान दल नदी किनारे प्रारंभ हुई इस तरह की गतिविधियों का विरोध करता है और नगर प्रशासन से आग्रह करता है कि शीघ्र अतिशीघ्र रिपटा घाट को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।

jtvbharat
Author: jtvbharat