
रिपोर्टर राकेश दुबे बरेली
बरेली l
महाशिवरात्रि पर्व पर जहां मंदिरों में भोलेनाथ की पूजन अर्चना की गई वहीं घरों में भगवान शंकर की पिंडी बनाकर उनकी पूजन अर्चना की गई l
यहां से कुछ दूरी पर स्थित बापौली धाम भगवान भोलेनाथ की तपोस्थली में विराजमान जम्मू वाले लाल बाबा ने प्रातः समय भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा अर्चना प्रारंभ की l
प्रातः समय से बापौली धाम में श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया था भगवान शिव की पूजा और उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु आतुर दिखाई दिए l
यहां पर हर वर्ष महाशिवरात्रि के पर्व पर मेले का आयोजन किया जाता है दूर दराज क्षेत्रों से ग्रामीणों के द्वारा तरह-तरह की दुकान लगाई गई थी वहीं भगवान शिव को चढ़ाने वाली प्रसादी और बेलपत्र सहित अन्य पूजा अर्चना की सामग्री भी उपलब्ध थी l बापौली धाम में प्रातः समय 1008 श्री विष्णु दत्त जी शास्त्री का भी पहुंचना हुआ जिन्होंने भी भगवान भोले की पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया l यहां पर पूजा अर्चना का दौर सारे दिन चला रहा ,,
वहीं घरों में भगवान भोलेनाथ की माटी से पिंडी बनाकर भी पूजा की गई तो दूसरी और भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली l