थाना टाण्डा पुलिस ने शराब तस्कर व अवैध शराब के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही जारी रखते हुए 24 घण्टे के भीतर पुनः अवैध शराब की बड़ी खेप की जप्त तथा मौके से आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोजकुमार सिह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री इन्द्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में नशाखोरी से होने वाले दुषपरिणाम को देखते हुए अवैध शराब,जुआ,मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 07.03.2024 व 08.03.2024 की दरमियानी रात में थाना टांडा प्रभारी उनि जीएस भयडिया व टीम को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई की ग्राम जेतगढ सोलिया फलिया का पांचीलाल पिता रामसिह सोलंकी द्वारा अवैध रुप से अपने घर में अवैध अंग्रेजी व देसी शराब का भण्डारण किये हुए है । मुखबीर की सुचना पर थाना प्रभारी टाण्डा उनि जीएस भयडिया व टीम द्वारा त्वरित व विधिसगंत कार्यवाही करते हुए ग्राम जेतगढ सोलिया फलिया पहुचकर पांचीलाल पिता रामसिह सोंलकी के घर दबीश दी गयी । दबीश में पांचीलाल पिता रामसिह सोंलकी के घर से एक लोहे की पेटी में जमाकर रखी हुई अंग्रेजी कम्पनी की माउण्ट बीयर की 30 पेटी तथा देसी दुबारा प्लेन शराब की 15 पेटी कुल 45 पेटी 495 बल्क लीटर अंग्रेजी व देसी शराब किमती 1,35,150 रुपये की बरामद की गयी । आरोपी पांचीलाल सोलंकी से शराब को घर में रखने व बेचने का लायसेंस का पुछा जो आरोपी द्वारा अपने पास किसी प्रकार कोई लायसेंस / परमीट नही होना बताया व अवैध रुप से शराब को अपने घर में भण्डाकर कर बेचने हेतु रखना बताया । आरोपी पांचीलाल पिता रामसिह सोंलकी के विरुध्द धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया । आरोपी पांचीलाल सोंलकी से जप्त अंग्रेजी व देसी शराब के सबंध में पुछताछ हेतु न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है । थाना टाण्डा प्रभारी उनि जीएस भयडिया द्वारा बताया की अवैध शराब तस्करों के विरुध्द इसी तरह वरिष्ट कार्यालय के आदेशानुसार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी ।
उपरोक्त कार्यवाही करने में थाना प्रभारी जीएस भयडिया, कार्यवाहक सउनि रामसिह हटीला ,कार्यवाहक सउनि दिवाकरसिह बैस ,आर.987 राहुलसिह भदोरिया, आर.990 राजकुमार गुर्जर, आर.233 मनीष पाल की सराहनीय भुमिका रही है ।

jtvbharat
Author: jtvbharat