
नालछा के कड़कड़ हनुमान मंदिर में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्य करण कर पिकनिक स्पॉट के रूप में बनाया जाएगा
64 योगिनी जीरापुर माता मंदिर में एक करोड़ 30 लाख की लागत से बनेगी मानसरोवर गैलरी
विधायक कालू सिंह ठाकुर ने किया 4 करोड़ की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमि पूजन
नालछा (विनित सिंह)/नालछा विकासखंड के मानसरोवर माता मंदिर जीरापुरा एवं कड़कड़ हनुमान मंदिर नालछा व रामपालकी धाम में धर्मपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर द्वारा करीब 4 करोड़ की लागत से बनने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया मुख्य रूप से कड़कड़ हनुमान मंदिर खेड़ापति नालछा को पिकनिक स्पॉट के रूप में सौंदर्य करण कर डेवलपमेंट किया जाएगा साथ ही मानसरोवर मातामंदिर जीरापुर में मानसरोवर गैलरी व सामुदायिक भवन का निर्माण होगा इसी के साथ नालछा से रामपाल की धाम तक डामरीकरण की भी सौगात मिली है
भूमि पूजन करते हुए विशेष अतिथि विधायक श्री ठाकुर ने कहा कि झूठा आश्वासन देने में विश्वास नहीं करते हैं बल्कि विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है हमने 5 वर्ष की कार्य योजना बनाई है पूरी विधानसभा में कार्य योजना अनुसार कार्य किया जाएगा इसी कड़ी में करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं कुणाल सब ब्लॉक को एक मॉडल ब्लॉक के रूप में बनाया जाएगा हम सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे तभी विकास संभव है ग्रामीण यंत्री की सेवा विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल के मुख्य अभियंता हरिसिंह झनिया ने कहा कि जीरापुर मंदिर परिसर में आगामी दिनों में मानसरोवर तालाब के घाट निर्माण वह पावर्स के लिए भी कार्य योजना में शामिल किया गया है ग्रामीणों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले हमारा यही प्रयास है
मुख्य अतिथि राम मंदिर ट्रस्ट संस्थान के महंत डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज ने सभी क्षेत्रवासियों को शिवरात्रि का महत्व बताते हुए धर्म के प्रति सजग रहने का संदेश दिया
पिकनिक स्पॉट के रूप में होगा डेवलपमेंट
कड़कड़ हनुमान मंदिर खेड़ापति नालछा कोई एक बड़ी सौगात मिली है मंदिर परिसर को एक पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप किया जाएगा इसे एक आकर्षक दिखने वाला मॉडल स्थान बनाने की कवायत शुरू हो गई है यहां विधायक कालू सिंह ठाकुर के प्रयास से एक करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से मंदिर परिसर में सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा इसमें मुख्य रूप से सभा मंडप प्रवेश द्वार के साथ-साथ पिकनिक स्पॉट के रूप में इसे डेवलप किया जाएगा यहां पर जो सौंदर्य करण होना है उसे ऐसा स्वरूप दिया जाएगा जिसमें प्रतिदिन शाम के समय ग्रामीण पहुंचेंगे साथ ही मांडू जाने वाले पर्यटक भी यहां रुक कर इसका आनंद ले सकेंगे
एक करोड़ की लागत से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामपाल की धाम तक बनेगी डामरीकरण सड़क
नालछा शहित आसपास के क्षेत्र में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामपाल की धाम में भी एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है नालछा से रामपाल की धाम तक पहुंचने के लिए 94 लाख 69 हजार रुपए की लागत से बी टी सड़क का निर्माण किया जाएगा लंबे समय से यहां ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं द्वारा सड़क निर्माण किए जाने की मांग की जा रही थी सड़क निर्माण के बाद यहां पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी
64 योगिनी माता मंदिर जीरापुरा में बनेगी मानसरोवर गैलरी एक करोड़ 30 लाख की लागत से होगा होगा धार्मिक स्थल का निर्माण
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 64 योगिनी माता मंदिर जीरापुर में करीब एक करोड़ 30 लाख की लागत से मानसरोवर गैलरी एवं सामुदायिक भवन का निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया मंदिर निर्माण के साथ-साथ एक भव्य आकर्षक मानसरोवर गैलरी का निर्माण किया जाएगा जिससे यहां के प्राचीन मंदिर में अलग-अलग स्वरूप में निर्माण कर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा
मंच पर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कामदार, जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि अशोक जाट, नालछा जनपद पंचायत विधायक प्रतिनिधि संतोष पटेल, वरिष्ठ ग्रामीण मोहनलाल शर्मा, जनपद सदस्य प्रियंका पटेल, जनपद उपाध्यक्ष दिलीप डाबर, जनपद सदस्य पवन कुशवाह, अशोक मिरदवाल, विनोद ठाकुर, महेशओसारी, घनश्याम पटेल सीताराम ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष राठौड़ भॊजपाल ठाकुर नालछा सरपंच मोहन डावर, पुष्पेंद्र गंगवाल, डॉ महेश यादव, निखिल ग्वाल,
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी देवेंद्र बरडिया आर ई एस के उपयंत्री वीरेंद्र खंडे, मुकेश बाबर पंचायत सचिव अखिलेश मुकाती आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश राठौड़ ने किया एवं आभार सरपंच कैलाश मावी ने माना