केन-बेतवा लिंक परियोजना शुभारंभ अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में कलश यात्राओं का आयोजन हुआ

प्रचार रथ संबंधित ग्रामो में भ्रमण कर परियोजना की जानकारी दे रहा

जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

विदिशा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा आज केन-बेतवा लिंक परियोजना का शुभारंभ भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में किया गया है जिसके तहत आज विदिशा जिले की कुरवाई और बासौदा तहसील के लाभान्वित ग्रामों में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में कलश यात्राएं निकाली गई हैं।
जिला मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के देखने, सुनने के प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। कलेक्टेªट के बेतवा सभागार कक्ष में विदिशा विधायक मुकेश टण्डन, विदिशा जनपद पंचायत के अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारी तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।
कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने कुरवाई तहसील के ग्राम लेटनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं कलश यात्रा में शामिल भी हुए। उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर केन-बेतवा लिंक परियोजना के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश ही नहीं डाला बल्कि इस योजना से लाभान्वित विभिन्न ग्रामों के ग्रामीण जनों को बधाई भी दी है। गौरतलब हो कि विदिशा जिले की दो तहसीलें कुरवाई और बासौदा के कुल 86 ग्राम केन-बेतवा लिंक परियोजना से लाभान्वित होंगे।
इसके साथ ही ग्राम कुल्हार, मसूदपुर, अरनोट, ग्राम पीकलोन्न काछी कुम्हारिया, जरगुआं समेत अन्य ग्रामों में जल संसाधन विभाग द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, ग्रामीण महिलाएं, छात्राएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की महिलाएं, जन अभियान परिषद के सदस्य गण, ग्राम प्रस्फुटन समितियां शामिल हुए

jtvbharat
Author: jtvbharat