मानहानि केस में दिग्विजय सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया दोषमुक्त

ग्वालियर। मानहानि केस में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह दोषमुक्त हुए है, मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिग्विजय सिंह को दोषमुक्त कर दिया है, कोर्ट के जज महेंद्र सैनी ने माना कि केस चलाने योग्य नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल के खिलाफ विवादित बयान देने वाले दिग्विजय सिंह दोषमुक्त घोषित कर दिए गए हैं। एमपीएमएल कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर किये गए मानहानि के मुकदमे को चलाने योग्य नहीं माना और याचिका ख़ारिज कर दी। दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस चल रहा था, एडवोकेट अवधेश सिंह भदौरिया ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि केस किया था। उस वक्त दिग्विजय सिंह सिंह ने कहा था कि एक बात मत भूलिए, जितने भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए हैं, वह बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल से पैसे ले रहे है। अब पूर्व दिग्विजय सिंह मानहानि केस में आज मंगलवार को दोषमुक्त करार दिए गए।

jtvbharat
Author: jtvbharat