
संवाददाता रविन्द्र खाण्डेकर
कसरावद – बहुजन नायक, राजनीतिज्ञ, बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। जहाँ बलाई समाजजनों ने कांसी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया!
राजाराम खाण्डेकर ने बताया की कांसीराम जी ने अकेले ही बहुजन समाज को हुक्मरान बनाने के लिए राजनैतिक साम्राज्य तैयार कर दिया था किन्तु आज के समय में लीडरों के मन में निजी स्वार्थ की भावनाए जाग्रत हो चुकी है! कांसी ने समाज के लिए घर, संसार का त्याग कर अपना सम्पूर्ण जीवन समाज को समर्पित कर दिया था! आज के समय में कांसीराम की बताई सच्ची राह पर कोई भी नहीं चल पा रहा है! आज के इस दौर में हर कोई आपने आप को दूसरों से अधिक बुद्धिमान होने का भरम पाले हुए है! पहले हम सभी को ये भरम निकालना होगा और एकसाथ जमीनीस्थर पर समाज के लिए काम करना होगा तभी सामाजिक क्रांति का उदय हो पायेगा!
आयोजन का संचालन अनिल चौहान के द्वारा किया गया एवं गजानद सावनेर,राजाराम खाण्डेकर, अनिल चौहान, प्रदीप राणे, गणेश खेड़े उपाध्यक्ष, एस.एस. उपाध्याय, कैलाश गंगाले, अशोक राणे, चेतन एक्कल, प्रेम गांगले,संजय परमार, विजय गंगाले, संतोष खेड़े, सुभम चौहान, रोहित नय्यर आदि मौजूद रहे।