चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं, सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर- CEC राजीव कुमार

लोकसभा चुनाव में 1.82 करोड़ मतदाता डालेंगे पहली बार वोट,18-29 साल के 19.74 करोड़ मतदाता; 543 सीटों पर 7 फेज में वोटिंग संभव

चुनाव में हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

16 जून 2024 को समाप्त होगा लोकसभा का कार्यकाल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है।

पुरुष मतदाताओं से अधिक है 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 Dates Live update: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व सुखबीर सिंह संधु भी मौजूद हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हमारी टीम लोकसभा इलेक्शन के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि देश में 97 करोड़ मतदाता हैं और साढ़े 10 लाख पोलिंग बूथ हैं।

 55 लाख ईवीएम का होगा इस्तेमाल

राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।

पहली बार 1.82 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे- राजीव कुमार

राजीव कुमार ने बताया कि देश में पहली बार 1.82 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

देश में साढ़े 10 लाख पोलिंग बूथ- राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में साढ़े 10 लाख पोलिंग बूथ है।

CEC राजीव कुमार बोले- हमारी टीम तैयार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हमारी टीम लोकसभा इलेक्शन के लिए तैयार है। भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व है।

jtvbharat
Author: jtvbharat