आबकारी उड़नदस्ता ने जनकपुर से ढाबा से 50 पाव देशी शराब जप्त की ।

संतोष अवस्थी पन्ना

आगामी लोकसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही नवागत पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देश पर नवागत जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी शम्भूदयाल सिंह के नेतृत्व में आबकारी उड़नदस्ता द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान शुरू किया है । आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर मुखबिर से सूचना मिलने पर जनकपुर ग्राम स्थित पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर अपना ढ़ाबा पर विधिवत तलाशी ली गयी । तलाशी के दौरान ढ़ाबे पर उपस्थित नारायण कुशवाहा so बालकिशन कुशवाहा, उम्र 28 वर्ष निवासी जनकपुर थाना कोतवाली पन्ना के कब्जे से 45 पाव देशी शराब सादा और 5 पाव देशी शराब मसाला कुल 9 लीटर अवैध शराब कीमत 3350 रुपये जप्त की गयी । आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया । उक्त कार्यवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी शम्भूदयाल सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, सोनू कोरकू, सोनू बुन्देला और सोहिल खान उपस्थित रहे ।

jtvbharat
Author: jtvbharat