श्री शंभू गिरी को अखिल भारतीय ग्राम विकास संयोजक बनाया गया

अरशद जागीरदार तराना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व मालवा संयोजक प्रांत कार्यवाह, ग्राम विकास गतिविधि के मध्य क्षेत्र सहसंयोजक श्री शंभू प्रसाद गिरी को अखिल भारतीय ग्राम विकास सहसंयोजक के नवीन दायित्व दिया गया जिसके लिए उन्हें सभी के द्वारा शुभकामना भी प्रेषित की गई
सुनील यादव द्वारा बताया गया कि शंभू गिरी जी
आपका कार्यक्षेत्र बड़ा है, व्यस्तताएं बढ़ेगी, छोटे से छोटे कार्यकर्ता के लिए आपकी सहज उपलब्धता में भी संभवत कमी आएगी । परंतु फिर भी यह हमारे लिए बड़े गौरव का विषय है की हमारे बीच का एक साधारण स्वयं सेवक आज अखिल भारतीय टोली तक पहुंचा है।
आपके त्याग,समर्पण,सहजता, सादगी एवं कर्तव्य निष्ठता को नमन,,,,

jtvbharat
Author: jtvbharat