
झाबुआ 18 मार्च 2024। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत निर्वाचन आयोग के निर्देश के पालन में नवागत कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त प्रबंधक राष्ट्रीयकृत बैंक, जिला सहकारी बैंक एवं प्रबंधक, जिला पोस्ट ऑफिस झाबुआ के साथ व्यय लेखा संबंधी बैठक का आयोजन सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में किया गया है।
उक्त बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि संदिग्ध लेन-देन की तत्काल सुचना तथा साप्ताहिक रिपोर्ट दिए जाये, नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के तुरन्त बाद उम्मीदवार के निर्वाचन व्यय हेतु खोले जाने वाले खाते के लिए हेल्पडेस्क की व्यवस्था एवं संबंधित जानकारी प्रबंधक, लीड बैंक के माध्यम से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्री मुकेश सोनी, प्रबंधक लिड बैंक एवं समस्त बैंकर्स एवं संबंधित अधिकारी सहित उपस्थित थे।