नकवी गेट परीक्षा इंडिया मे तीसरे स्थान पर , मुस्लिम मंच करेगा सम्मान

इन्दौर फर्स्ट जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंजबासौदा । आल इंडिया स्तर पर इंजीनियरिंग टेस्ट गेट परीक्षा मे नगर की कुलसुम जेहरा नकवी ने तीसरी स्थान प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है । शासकीय प्राथमिक विद्यालय सौठिया के शिक्षक शमशीर अली नकवी की पुत्री कुलसुम जेहरा नकवी ने यह परीक्षा प्रथम प्रयास मे ही तीसरे स्थान पर पास कर सबको अचंभित कर दिया । उनकी इस उपलब्धि पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने बिटिया का मंच द्वारा विशेष सम्मान करने की बात कहते हुऐ कुलसुम एवं उनके पापा अममी भाई बहनो को मुबारकबाद दी और कहा अल्लाह के नबी का फरमान है इल्म हासिल करो चाहे इसके लिऐ विदेश जाना पडे । इल्म शिक्षा ही वो जरिया है जिससे हम दुनिया और आखिरत दोनो बना बकते है । बेटियो को पढाऔ और मुल्क कौम का मुसतकबिल बनाऔ । आज कुलसुम नकवी ने सिद्ध कर दिया बेटी पढेगी आगे बढेगी
। मुबारकबाद देने वालो मे मोहम्मद अली खान साहब, सैयद अकरम अली, हसनैन कादरी , गजराज सिंह दांगी, रामबाबू , देवेंद्र सिंह, अंजेश कुमार, भागमल बमन्या, फैज नकवी, जे पी दुबे , नतेनद यादव , रियाजुल हसन रिजवी, भगवान दास पंथी , पन्नालाल पंथी, देवेंद्र शर्मा , भगवती देवी रघुवंशी, अफजल रिजवी, डा कुशवाह, प्रियंका दांगी सहित अनेक लोगो ने बधाई दी है ।

jtvbharat
Author: jtvbharat