
संवाददाता-कमल राठौर
सनातन काल से धार्मिक परम्पराओ के निर्वाहन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित खत्री पंजाबी समाज द्वारा आज अपने अराध्य गुरु श्री लाल जी महाराज वंश के गुरु श्री कुंज गोस्वामी महाराज के गुरुवर के पंच तत्वों से बने शरीर को हरिद्वार मे त्यागने के अवसर पर पंजाबी समाज संगठन भानपुरा द्वारा गुरु वाणी, सत्संग व गुरु अरदास का आयोजन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुषो ने करीब एक घंटे तक श्री दुर्गा माता मन्दिर चौक में प्रभु नाम संकीर्तन करते हुए अपनी गुरुवर के प्रति संवेदनायो को व्यक्त किया करीब एक घंटे के सत्संग के बाद सभी समाज जन द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए सादगी व गरीमा पूर्ण रूप से कार्यक्रम का समापन किया गया