मतदाताओं को जागरूक करने हेतू निकाली गई रैली।

घट्टिया/दिपांशु जैन. तहसील मुख्यालय स्थित स्व. नागूलाल मालवीय शासकीय महाविद्यालय घट्टीया में मतदान के लिए जागरूक करने हेतू स्वीप कार्यक्रम में जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय से ग्राम टीपूखेड़ा तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। इसमें स्वस्थ जनतंत्र की पहचान, सभी करें मतदान,, प्रजातंत्र से नाता है, हम सब मतदाता हैं आदि स्लोगन के साथ नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। तत्पश्चात बाद में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शेखर मैदमवार ने सभी युवाओं को शत- प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। प्राचार्य मैदमवार ने महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी समय में लोकसभा सभा निर्वाचन होने वाला है। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और मतदान अवश्य करें, जिससे स्वस्थ एवं मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सकें। मैदमवार ने कालेज के विद्यार्थियों को निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर स्वतंत्रतापूर्वक बिना प्रलोभन के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय स्वीप प्रभारी डॉ. मनीष परमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग ही भारत के भविष्य हो, भारत विश्व का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है, आप लोगों में बहुत से लोग पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करोगे, आप जिस तरीके से सरकार को चुनोगे, वो आपका भविष्य बनाएगी। डाॅ. परमार ने विद्यार्थियों को आगामी निर्वाचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपने परिवार और आस-पास के लोगों को निर्वाचन के लिए प्रेरित करने की बात कहीं। इस दौरान महाविद्यालय की डॉ. रेखा सोलंकी, सुजानसिंह वर्मा, श्याम रावत, ओपी कटारा, मनीष बैरागी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी आदि मौजूद रहे। आभार डॉ. राजेश गौर ने माना।

jtvbharat
Author: jtvbharat