निर्मल इंटरनेशनल स्कूल में सोलर गांधी डॉ. चेतन सोलंकी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक।

घट्टिया/दिपांशु जैन. तहसील क्षेत्र के सीबीएसई निर्मल इंटरनेशनल स्कूल बिछडौ़द में मंगलवार को आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर. डॉ. चेतन सोलंकी ने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करना है। उन्होंने लगभग पचास देशों की यात्रा की ओर अपनी पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त कराने का संकल्प लिया है। भारत में डॉ. चेतन सोलंकी को सोलर गांधी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि हमारी धरती से कोयले का भंडार धीरे- धीरे खत्म होता जा रहा है। 1 यूनिट बिजली उत्पादन में 800 से 850 ग्राम कोयला जलाया जाता है। इसीलिए हमें बिजली का दुरउपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस आधुनिक जीवन में हमको अपनी पीढ़ी को बचाना है, तो हमको बिजली का उपयोग जरूरत पड़ने पर करना चाहिए, नहीं तो हमारा पर्यावरण धीरे- धीरे नष्ट हो जाएगा। इस दौरान चैयरमेन वीरसिंह राणा, प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र कुमार द्विवेदी, डायरेक्टर जेपी पवनसिंह तंवर, बाबूलाल राणा, बंटीसिंह राणा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को सफल बनाया।

jtvbharat
Author: jtvbharat