खरगोन लोकसभा में भाजपा ने चेहरे बदलकर रचा तीन लगातार जीत का इतिहास

लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित खरगोन लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद गजेंद्र उमराव पटेल को पुन: उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने भी इस सीट पर नए चेहरे पर दांव खेला है। वाणिज्यकर विभाग से वीआरएस लेकर राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में पदार्पण करने, प्रकृति, संस्कृति, संविधान और लोकतंत्र बचाओ यात्रा के माध्यम से सम्पूर्ण खरगोन लोकसभा क्षेत्र को नापने वाले सुशिक्षित, मिलनसार और जुझारू पोरलाल खरते को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। खरगोन लोकसभा सीट पर बीते तीन लोकसभा में भाजपा ने शानदार सफलता अर्जित की है। इस लिहाज से भाजपा खरगोन लोकसभा को 2024 में भी अपनी झोली में मानकर चल रहीं है। खरगोन लोकसभा में आठ विधानसभा शामिल है। आंकड़ों के लिहाज से आठ में से 5 विधानसभा सीट कांग्रेस के पास है। विधानसभा चुनावों के लिहाज से लोकसभा को देखा जाए तो भाजपा के मुकाबले कांग्रेस इस लोकसभा क्षेत्र में अधिक मजबूत है। आदिवासी बाहुल्य बड़वानी जिले में चार में से तीन सीट कांग्रेस के पास है। खरगोन में दो कांग्रेस दो भाजपा के पास है। खरगोन लोकसभा में खरगोन, कसरावद, महेश्वर, भगवानपुरा, बड़वानी, सेंधवा, पानसेमल, राजपुर विधानसभा सीटें शामिल है। इन आठों सीटों में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में मात्र 1554 मतों की कुल बढ़त भाजपा के पास मौजूद है। जो बढ़त भाजपा को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 2 लाख से भी अधिक मतों की थी। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त मामूली रह जाना भी खरगोन लोकसभा क्षेत्र में रोचक मुकाबले के संकेत दे रहा है। वर्ष 2024 की 13 मई को होने जा रहे खरगोन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बढ़ते उत्साह का कारण क्या है? वह कौनसे कारण है जो तीन लोकसभा चुनाव में लगातार ऐतिहासिक विजयी हासिल करने वाली भाजपा की राह में रुकावट साबित हो सकते है? खरगोन लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की राह में नजर आ रहीं बाधाओं और रुकावटों पर नजर दौड़ाई तो पाया की भाजपा ने इससे पूर्व लगातार तीन लोकसभा चुनावों में अपने विजय उम्मीदवारों के टिकिट काटकर नए चेहरे मैदान में उतारकर जीत हासिल की थी। वर्ष 2009 में मकनसिंह सोलंकी भाजपा ने कांग्रेस के बाला बच्चन को पराजित किया था। भाजपा ने अपने विजय प्रत्याक्षी मकनसिंह सोलंकी का टिकिट 2014 में काट दिया गया। उनके स्थान पर नए और युवा चेहरे सुभाष पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया जिन्होंने कांग्रेस के रमेश पटेल को बड़े अंतर से पराजित किया। लोकसभा क्षेत्र में अब तक सबसे बड़े अंतर से विजय रहने वाले सुभाष पटेल भी अपनी उम्मीदवारी को कायम नहीं रख सके। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सुभाष पटेल के स्थान पर पुन: नए चेहरे गजेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया और भाजपा ने सफलता प्राप्त की थी। ऐसा माना जाता है की भाजपा संगठन ने लगातार तीन लोकसभा चुनावों में चेहरे बदलकर उम्मीदवार के प्रति उपजी नाराजी को दूर किया और विजय हासिल की है। 2024 के लोकसभा चुनाव में चेहरे का दोहराव भाजपा के खिलाफ नाराजी का कारण हो सकता है ? यह सही है की लोकसभा में लगातार तीन सफलताओं के कारण भाजपा इस लोकसभा को अपनी झोली में मानकर चल रही है, किंतु वर्तमान लोकसभा सदस्य के रूप में भाजपा के गजेंद्र पटेल के पास ऐसी कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है जिसके दम पर मतदाताओं के मध्य जाकर पुन: विजय का आशीर्वाद मांग सके। इसके उलट कांग्रेस के नए और युवा चेहरे पोरलाल खरते की उम्मीदवारी के बाद सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। अमूमन हर चुनाव में गुटों में विभक्त दिखाई देने वाली कांग्रेस में अभूतपूर्व एकता दिखाई दे रही है। टिकिट घोषित होने के बाद कांग्रेस प्रबंधन समिति की भगवानपुरा के सेगाव स्थित लालबाई फूलबाई माता मंदिर में आयोजित बैठक में कांग्रेसी एक नजर आए। लोकसभा क्षेत्र के सारे नेताओं ने एक स्वर में कांग्रेस उम्मीदवार पोरलाल खरते के पक्ष में काम करने और विजय हासिल करने की बात दोहराई। इसके विपरित भाजपा में गुटबाजी दिखाई दे रही है। कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे के प्रति आक्रमक दिखाई दे रहे है। विधानसभा चुनाव के उपरांत बड़वानी जिले के राजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्याक्षी अंतरसिंह दरबार के खिलाफ काम करने का आरोप लगाकर बड़वानी जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी के खिलाफ प्रदर्शन किया, सार्वजनिक रूप से पुतला दहन किया , इसके बाद भाजपा ने बड़वानी जिले में जिलाध्यक्ष…

jtvbharat
Author: jtvbharat