
गोपाल नरवाडिया कि रिपोर्ट
जे टिवी भारत
जावद । नगर का धानमंडी के पास वार्ड नंबर 13 स्थित झंडागली में वानर राज बंदर के मौत होने पर सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल शर्मा ने प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी को अवगत कराया। तत्काल गौभक्त नारायण सोमानी ने फोन पर वन विभाग डिप्टी रेंजर चंपालाल गायरी को सुचना दी, सुचना मिलते ही वनकर्मी ओमप्रकाश भील पहुंचकर आस पास वानरो की संख्या होने पर बडी मशक्कत से वानर राज बंदर को उठाकर गांधी वाटिका के पास स्थित वन विभाग कार्यालय लाया गया। हिंदू रितिरिवाज विधिविधान से वानर राज बंदर का दाह संस्कार किया गया। जनसमस्या हल होने पर सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल शर्मा एवं आस पास क्षेत्र के रहवासियों ने हिंदूवादी नेता एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी साथ ही वन विभाग टीम का धन्यवाद माना। आपको बतादे कि पिछले 16 वर्षो से नगर में वानर राज बंदर की मृत्यु एवं घायल साथ ही गौमाता के घायल होने की एसी कोई घटना घटित हो जाती है तो नगरवासी, महिला, पुरूष, युवाजन सबसे पहले जनसमस्या हल करने वाले नारायण सोमानी को ही याद करते है।