नन्हे मुन्ने बच्चे सीख रहे हैं सेल्फ डिफेंस एवं कराते का हुनर

इन्दौर फर्स्ट जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंज बासौदा द फाइटिंग ऑफ़ मार्शल आर्ट्स अकेडमी द्वारा नगर में ग्रीष्मकालीन कराते एवं सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण शिविर 15 मार्च से प्रारम्भ किया गया।जिसमें नगर गंज बासौदा के नन्ने मुन्ने बच्चे सेल्फ डिफेन्स व कराते का हुनर सीख रहें है, कराते कोच कृष्णा गोपाल जोगी ने बताया की कराते, सेल्फ डिफेन्स और लाठी का प्रशिक्षण नगर के खिलाड़ियों को दे रहें है जो भविष्य में ब्लेक बेल्ट कर, जिला एवं राज्य स्तरीय टूनामेंट, नेशनल और इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग ले सके और अपने जिला व नगर बासौदा का नाम रोशन कर सके, इस समर कैंप में बच्चो को पंच, किकिंग, ब्लॉक्, फाइटिंग एवं आत्मरक्षा हेतु तकनीक सिखाई जाएंगी वर्तमान में कराते राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय,एशियाई कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में खिलाए जाने वाला खेल है, कोच जोगी अपने समर कैंप में बच्चों को मोबाइल फोन और और समाज में बढ़ते नशे के बारे में समझाते है और इनसे दूर रहने की सलाह देते है, द फाइटिंग ऑफ़ मार्शल आर्ट्स अकेडमी के समर कैंप क्लास नगर में 2 स्थानों पर संचालित है श्रीमती रतनबाई जैन हाई स्कूल सिरोंज चौरहे और मॉडल पब्लिक हाई स्कूल इमली चौरहे. मोबाइल no.

jtvbharat
Author: jtvbharat