
राजेश लोधी (गोलू)/ जिला ब्यूरो चीफ
अशोकनगर। आज भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के स्वाभिमान के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाली अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 166 भी पुण्यतिथि है हर साल 20 मार्च को बलिदान दिवस के रूप में रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। बता दें की रानी अवंती बाई लोधी ने अपनी मातृभूमि पर ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर आज पूरा देश उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है ।
लोधी समाज और शहर के गणमान्य नागरिकों एवं पार्षद महेंद्र भारद्वाज ने शहर के पटेल पार्क में स्थापित अवंति बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया। जहां समाजजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पितकर रानी अवंती बाई लोधी जी को नमन किया।
इस दौरान पार्षद महेंद्र भारद्वाज ने कहा रानी अवंती बाई लोधी स्वाधीनता संग्राम में शहीद होने वाली पहली महिला वीरांगना थी। 1857 की क्रांति में रामगढ़ की महारानी अवंती बाई लोधी रेवांचल की मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी। अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजों से ऐतिहासिक युद्ध किया जो भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। इसके साथ ही डॉ अशोक लोधी,कमल लोधी ने रानी अवंति बाई लोधी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी शौर्य गाथा सुनाई।
इस दौरान बादाम लोधी (पूर्व पार्षद),भगवती प्रसाद लोधी (एडवोकेट), बेदराम लोधी (शिक्षक),पवन लोधी (डॉक्टर), संजय लोधी, गजेंद्र लोधी (पत्रकार), विशाल लोधी, राजकुमार लोधी, राजेश लोधी (पत्रकार), कृष्णभान लोधी (जिला उपाध्यक्ष),रघुवीर लोधी, रोहित लोधी, गोलू लोधी (एडवोकेट), हेमंत लोधी, सुरेंद्र लोधी (युवा ब्लॉक अध्यक्ष), रामकुमार लोधी, लखन लोधी, गौरव लोधी (मुनीम) सहित लोधी समाज के लोग उपस्थित रहे।।