लोकसभा आम निर्वाचन-2024 …… होली के रंग, लोकतंत्र के संग-मतदाता जागरूकता अभियान

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर-मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत शासकीय महाविद्यालय नेपानगर की छात्रा जानवी चौहान ने मतदाता जागरूकता हेतु प्रेरक संदेश दिया। छात्रा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि, जिस प्रकार हम होली का त्यौहार हर्षाे-उल्लास के साथ मनाते है, उसी प्रकार हमें यह लोकतंत्र का पर्व भी मनाना है। मतदान दिवस 13 मई, 2024 को हमें लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है एवं मतदान करने अवश्य जाना है। इस बार मतदान में हमें हमारी शत् प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करनी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रतिदिन जागरूकता गतिविधियां निर्धारित स्वीप कैलेंडर अनुसार संचालित की जा रही हैं।

jtvbharat
Author: jtvbharat