घट्टिया में शांति समिति की बैठक संपन्न, बैठक में दिए आवश्यक निर्देश।

घट्टिया/दिपांशु जैन. तहसील मुख्यालय स्थित पुलिस थाना परिसर घट्टिया में गुरुवार शाम 5 बजे शांति समिति की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक प्रमुुख रुप से तहसीलदार प्रकाश परिहार, थाना प्रभारी राधेश्याम चौहान, उपनिरीक्षक अलकेश दांगे, शैलेंद्रसिंह अलावा, प्रवेश जाटव आदि के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुुख रुप से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता का उल्लंघन नही करने और आगामी त्यौहारों पर ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले मेला आयोजनों, होलिका दहन, धुलेंडी, रंगपंचमी, रमजान आदि पर्व को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में आचार संहिता को लेकर लगने वाले झूले सहित अन्य वस्तुओं की दूकानें आदि लगाने को लेकर परमीशन लेने हेतू भी विचार- विमर्श किया। इस दौरान ग्राम पंचायत घट्टिया के सरपंच यशवंत मालवीय, बिछड़ौद (खालसा) सरपंच प्रतिनिधि मुकेश चांदना, पूर्व सरपंच मूलचंद पाटीदार, कालूसिंह गरासिया, मोहन पलोड़, पं. अर्जुन शर्मा, रघुवीरसिंह पंवार, राजेश प्रजापति सहित कई जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यगण, मेला आयोजन समिति के सदस्यगणों सहित अन्य ग्रामीणजन आदि भी मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat