भाजपा अजा मोर्चा ने किया पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल का स्वागत।

नीमच। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा गुरूवार दोपहर 2 बजे लगभग पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को गुलदस्ते के साथ मालवा की वैष्णो देवी कहलाए जाने वाली मॉ भादवा की तस्वीर सप्रेम स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट करते हुए जिले के अमन शांति के लिए हर सहयोग का भरोसा दिलाया। वही मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने उम्मीद जताई है कि जिले में एसपी अंकित जायसवाल की पोस्टिंग से कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर और मजबूत होगी। इस मौके पर यादव महासभा अध्यक्ष पवन कुंगर, अजा मोर्चा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, युवा पत्रकार अरूण यादव, मंडल अध्यक्ष घीसालाल बैरवा, मोंटू सलोना आदि मौजुद थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat