हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, विधायक मधु गहलौत के निवास पर इकट्ठा होकर भोपाल हुए भाजपा की शपथ ग्रहण के लिए रवाना

डेस्क

आगर मालवा :- जिले में कांग्रेस को एक बड़ा झटका मिला है बता दे की कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता ने भाजपा की जनहित नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए यह सभी कार्यकर्ता आगर उज्जैन मार्ग स्थित विधायक मधु गहलोत के निवास पर पहुंचे जहां पर सभी इकट्ठा हुए और भाजपा की शपथ हेतु भोपाल रवाना हुए,

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल यादव सहित कांग्रेस के बड़े बड़े नेता ने भाजपा का दामन थामा है
कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के सानिध्य में प्रदेश सनातन की ओर जा रहे हैं इससे प्रेरित होकर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हमने भाजपा का दामन थामा है।

jtvbharat
Author: jtvbharat