श्री चैतन्य वीर हनुमान मंदिर मालीखेड़ी में 2 दिवसीय रंगपंचमी मेला महोत्सव की शुरुआत।

घट्टिया/दिपांशु जैन. तहसील क्षेत्र के ग्राम मालीखेड़ी में स्थित अतीप्राचीन श्री चैतन्य वीर हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार से भव्य रूप में 2 दिवसीय रंगपंचमी मेला महोत्सव की शुरुआत होगी। मेले में मालीखेड़ी सहित आस- पास के करीब 25 गांव के ग्रामीण शामिल होंगे। मेले के यह महोत्सव का करीब 100वां वर्ष रहेगा। 2 दिवसीय मेले में प्रमुख रुप से सांस्कृतिक और रंगारंग आर्केस्टा का आयोजन रात 8 बजे से होगा। साथ ही शनिवार को दोपहर 2 बजे से भव्य रूप में श्रीराम जी की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जोकि मेले में भ्रमण करते हुए श्री चैतन्य वीर हनुमान मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन और आरती होगी। जानकारी मेला समिति अध्यक्ष भैरूलाल शर्मा ने दी।

jtvbharat
Author: jtvbharat