सीएम राइज विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न।

अरशद जागीरदार
लॉटरी के द्वारा हुआ चयन

तराना। नगर के सीएम राइज विद्यालय दर्जा प्राप्त उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा -1 के लिए निर्धारित सभी 30 सीटों पर लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया गया तथा 10 विद्यार्थियों की प्रतीक्षा सूचित तैयार की गई। चयनित विद्यार्थियों को 6 अप्रैल तक प्रवेश संबंधी समस्त दस्तावेज विद्यालय में जमा कर प्रवेश लेना होगा। निर्धारित तिथि तक दस्तावेज जमा नहीं करने पर प्रतीक्षा सूची से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान की उपस्थिति में पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं कन्या विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक गहलोत के द्वारा सभी आवेदकों में से एक-एक कर पर्ची निकाल कर 30 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
चयन प्रक्रिया के दौरान माध्यमिक विंग के स्कूल लीडर अभय नागर, प्राथमिक विंग के स्कूल लीडर नवाब हुसैन, श्री सुनील गाइड, श्रीमती संगीता यादव, श्री प्रदीप देवड़ा, श्री कुमार संभव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में पालक गण अपने नौनिहालों के साथ उपस्थित थे।
चयनित बच्चों एवं उनके पालकों में विद्यालय में प्रवेश को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat