श्रेष्ठ जनशिक्षक, बेहतरीन शिक्षक रिछारिया को पूरे गाँव ने समारोह पूर्वक दी विदाई

इन्दौर फर्स्ट जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंजबासौदा। शिक्षा विभाग मे लंबे समय तक सेवाए देने वाले दस साल तक जनशिक्षक का दायित्व निभाकर श्रेष्ठ जनशिक्षक के रूप मे जाने पहचाने वाले राजेश रिछारिया को सेमरी के ग्रामीण जनो ने समारोह पूर्वक विदाई दी । पिछले दस साल से प्राथमिक विद्यालय सेमरी मे गरीब बच्चो को निजी खर्च पर कापी पैन शैक्षिक सामग्री सहित गणवेश देने वाले पूरे गाँव के चहेते शिक्षक को विदा देने बच्चो सहित पालकगण माध्यमिक विद्यालय के डा ए पी जे अब्दुल कलाम सभाकक्ष मे एकत्रित हुए। समारोह की अध्यक्षता कर्मचारी नेता रामबाबू कटियार ने की जबकि मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य लक्षमी देवी प्रजापति एवं पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष फेरन सिंह लोधी थे। विशेष अतिथि के रूप मे मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार पाराशर, रामकरण सिंह, कप्तान सिंह रघुवंशी थे । कार्यक्रम मे शासकीय माध्यमिक विद्यालय सेमरी की और से सैयद शफाकत हुसैन कादरी अनूप दुबे , प्रज्ञानंद जाटव, महेन्द्र सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर राजेश रिछारिया का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया । इसी प्रकार चौरावर से प्रधानाध्यापक संजीव रघुवंशी , गमोलीखेडा से विनोद श्रीवास्तव, मढिया सेमरा की और से परसराम दुबे , जितेंद्र यादव ने नौघई की और से प्रमिला रघुवंशी आगनबाडी से सलमा बी , रेखा विश्वकर्मा, अंबानगर की और से गोविंद सिंह राजपूत, सहित दीपक दुबे , मयंक दुबे , प्रदीप दुबे , विवेक पाठक , विकास रिछारिया, गोपाल सिंह ठाकुर , नंदलाल विश्वकर्मा जी , हिम्मत सिंह , संदेश मिश्र ने भी पुष्प मालाऔ और उपहार देकर श्री रिछारिया का सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने आभार महेन्द्र सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया । कार्यक्रम मे बीऐसी सुधीर याज्ञनिक के असमय निधन पर उनकी सेवाऔ को याद कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

jtvbharat
Author: jtvbharat