Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर सांसद नकुल नाथ की पत्नी प्रिया नाथ बोलीं-परीक्षा के समय छोड़ रहे साथ

 छिंदवाड़ा। कांग्रेस छोड़कर जाने के सवाल पर सांसद नकुल नाथ की पत्नी प्रिया नाथ बोलीं-परीक्षा के समय सब साथ छोड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के साथ छोड़कर बीजेपी में जा रहे नेताओं को खरी खोटी सुनाई।

44 सालों से हम साथ थे, है और रहेंगे

 

एक ओर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चौरई में रोड शो किया। वही पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की बहु प्रिया नाथ ने चोरई में भावनात्मक अपील कर डाली। प्रिया नाथ ने कहा कि अपने ससुर की हालत देखकर दुख होता है। जिन्हे अपना समझा। वो परीक्षा की घड़ी में छोड़कर जा रहे हैं।

 

कार्यकर्ता आप हमारी असली ताकत है

 

चौरई में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रिया नाथ ने कहा कि कार्यकर्ता आप हमारी असली ताकत है, हमारी असली बल और शक्ति तो यहां उपस्थित है,और आपको यह विश्वास दिलाने आई हूँ कि हम एक दिन क्रांति के साथ आगे बढ़ेंगे, हम 40 साल से साथ में हैं और आगे भी साथ रहेंगे।

 

इस बात से दुख जरूर होता है ,क्योंकि दिल से हमने उन्हें माना था

 

प्रिया नाथ ने कहा कि कोई हिम्मत कभी नहीं हारेगा, मुझे बहुत दुख हुआ जब मैं जब पिताजी (कमल नाथ) को देखती हूँ तो दुख होता है कि उन्होंने जिसे अपना समझा जिन्हें हमने हमेशा अपने परिवार के करीब बैठाया, अपना आशीर्वाद दिया, अग्नि परीक्षा का समय आया। दोनों ने धोखा दिया। प्रिया नाथ ने कहा कि इस बात से दुख जरूर होता है ,क्योंकि दिल से हमने उन्हें माना था।

jtvbharat
Author: jtvbharat