
शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार वा पलायन जैसे गंभीर मुद्दों से जूझता मंडला लोकसभा, एडवोकेट महेश बट्टी।
नारायणगंज /मंडला
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मंडला के निवास विधानसभा क्षेत्र घुघरा जलप्रपात में समस्त कार्यकर्ता पदधिकारियों एवं वन टू टेन फॉर्मूला के तहत कार्यकर्ता मीटिंग रखी गई जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मजबूती और लोकसभा चुनाव में प्रचंड मतो की जीत हेतु पार्टी की पोलिंग बूथ की विवरण के साथ विभिन्न मुद्दे जैसे शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और पलायन जैसे मुद्दे साथ ही क्षेत्र में पानी की विकराल समस्याओं से जूझता मंडला लोकसभा के कई ऐसे गांव जहां पानी के नाम से भी हवा निकल रही है इन्हीं सब मुद्दों को सदन में रखने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थ प्रत्याशी एडवोकेट महेश कुमार बट्टी ने मंडला लोकसभा की आगाज शुरू किया है जो कि उन्होंने बताया कि वे खुद इंडस्ट्रियल विभाग में पूर्व में सेवाएं दिए हैं जिससे वह मजदूर और ग्रामीण अंचल के समस्याओं से भली भांति परिचित हैं और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से विजय सुनिश्चित कर सदन में अपनी आवाज उठाने को सदैव तत्पर रहेंगे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट महेश कुमार वट्टी जी के चुनाव चिन्ह आरी छाप पर वोट डालने के लिए लोगो से निवेदन किए और आगे उन्होने कहा कि, गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम के नारे भी थे मानव मानव एक समान, सबको शिक्षा, सबको काम, यही है गोंडवाना का पैगाम । और ये भी बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, धर्म, भाषा, साहित्य संगठन और संविधान को संरक्षण एवं संवर्धन प्रदान करेंगे। हमारा लक्ष्य प्रत्येक नागरिक से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। सामाजिक समानता न्याय व्यवस्था के साथ सभी धर्मों का सम्मान करना भी हमारा कर्तव्य है। दादा मरकाम जी ने हमें बताया सिखाया है। समाज जोड़ो, नफरत तोड़ो। हमारे विचार भी प्रत्येक समाज के साथ मिलकर, अपने क्षेत्र के विकास की योजनाओं पर काम करना है। इसलिए सभी मतदाताओं से कर्मध्य निवेदन भी किया है कि आरी छाप पर वोट देकर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को काम करने का अवसर प्रदान हेतु अपील भी किया है।
बैठक के दौरान ये कार्यकता रहे मौजूद
मंडला लोकसभा प्रत्याशी एड.महेश कुमार बट्टी,मदन कुलस्ते प्रदेश महासचिव लोकसभा प्रभारी,देवेंद्र मरावी संभागीय उपाअध्यक्ष,समारू मरावी प्रदेश सचिव, केवल धुर्वे निवास, प्रमोद नर्रेती जिला संगठन मंत्री,माखन सोयाम, सेवा राम पंड्रो ब्लॉक अध्यक्ष नारायनगंज मदन वरकड़े ब्लॉक अध्यक्ष बीजादांडी और सैंकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।