थाना कल्याणपुरा व्दारा होली व गल त्यौहार मे अशांति फेला रहे व्यक्तियो पर किकडी कार्यवाही

ग्राम ढेबर के 8 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

कल्याणपुरा से प्रकाश चौहान की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पदम विलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के व्दारा लोक सभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु अवैध गतिविधि के विरुध्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । निर्देश अनुसार अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुये 8 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा ।
इसी अनुक्रम मे दिनांक 24.03.2024 एंव दिनांक 25.03.2024 को होली एंव गल त्यौहार का पर्व ग्राम ढेबर शांतिपुर्वक मनाया जा रहा था इसी दौरान दो भाईयो मे तडवीगिरी कि प्रतिस्पर्धा कि बात को लेकर समसु चौराहा ग्राम ढेबर मे रहने वाले नानसिह पिता पागला भाबोर निवासी ढेबर छोटी एंव दुबा पिता नरसिह डामोर निवासी ढेबरछोटी कि गाली गुप्ता कर मारपीट किया था । जिस पर अपराध क्रमांक 137/2024 धारा 294, 323,506, 34 एंव अपराध क्र. 138/2024 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि पंजीबध्द किया गया था । अपराध पंजीबध्द करने के उपरांत भी दोनो पक्षो बार बार विवाद कर गाँव मे तनाव पेदा कर रहे थे । शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा लोक सभा चुनाव 2024 शांतिपुर्वक सम्पन्न कराने हेतु (1) समसु पिता वाला उम्र 53 साल (2) टिटु पिता समसु वसुनिया उम्र 25 साल(3) सोनु पिता कसन वसुनिया उम्र 25 साल (4) केगु पिता कसन निनामा (5) मंगा पिता कसन निनामा उम्र 32 साल (6) दिपु पिता दितिया डामोर उम्र 22 साल (7) भारु उर्फ प्रकाश डामोर उम्र 30 साल (8) राजु पिता गज्जु डामोर उम्र 25 साल निवासीगण ढेबर छोटी के विरुद्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है ।

jtvbharat
Author: jtvbharat