14 अप्रैल को कक्षा 9वीं परीक्षा प्रवेश मे परिवर्तित करने की मांग को लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय भीमआर्मी…

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर,भीम आर्मी के तत्वाधान में आज मान्य कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन देते हुए मांग की गई की आने वाली 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी की जयंती पूरे विश्व में मनाई जाती है और उसी दिन सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है जिसके चलते हुए अंबेडकर अनुयायियों को जयंती उत्सव से दूर किया जा रहा है. कहीं ना कहीं यह एक साजिश प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी की गई है. परंतु भीमआर्मी अंतिम निवेदन करती है कि यदि यह तारीख परिवर्तित नहीं की गई तो राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम कार्रवाई करने हेतु बाध्य हो जाएगी जिसके परिणाम की जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी साथी साथ एक निवेदन किया है कि जयंती पर उत्सव मनाने की अनुमति जल्द से जल्द किया जाए.
इस अवसर पर उपस्थितराष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़ेजी,जिला अध्यक्ष विजय कुमार मेढ़ेजी,संतोष मोरे, शिवराय कसदेकर परशराम पलवी, जगदीश कनसे, मास्टर रावत,अजय बेहडे,गणेश कोसोदे आदि उपस्थित थे.

jtvbharat
Author: jtvbharat