
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर/-लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत 13 मई को जिले में मतदान होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने जिले के सभी मतदाताओं से आव्हान किया है कि, लोकतंत्र के इस पर्व में जागरूक मतदाता के रूप में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपना वोट अवश्य दें। रंग-बिरंगे रंगो से बनी रगांेलियाँ भी मतदाताताओं को मतदान के लिए आकर्षित कर रही है। रंगोलियाँ सकारात्मक संदेश के माध्यम से मताधिकार के महत्व को दर्शा रही है। लोकतंत्र के इस महापर्व की तैयारियों में आयोजित स्वीप गतिविधियों में महाविद्यालीन छात्र-छात्राओं की सहभागिता है। आज स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय शाहपुर एवं सैफी गोल्डल जुबिली कादरिया महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं शा.उ.मा.विद्यालय बिरोदा के विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरक संदेश दिया। वहीं महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों में मतदान की शपथ दिलाई गई।