बाग के कुक्षी बाग मार्ग पर अवैध लकड़ियों से भरा ट्रक वाहन चालक SDM को देखकर भागा

एसडीएम ने बाग गुफा के समीप ट्रक वाहन को पकड़ा

बाग/ -एसडीएम कुक्षी प्रमोद सिंह गुर्जर शाम के समय लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण एवं चुनाव की तैयारियों को लेकर बाग की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने बाग कुक्षी मार्ग पर लड़कियों से भरे एक ट्रक वहांन को खड़ा देखा इस दौरान अवैध लकड़ियों से भरा हुआ ट्रक वाहन एसडीएम के वाहन को रुकता देख ट्रक वाहन चालक अपने वाहन को बाग गुफा मार्ग की ओर भगा ले गया जिसका पीछा करने पर वाहन को एसडीएम ने पकड़ा जिस पर वाहन को एसडीएम के द्वारा पकड़ कर वन विभाग के सुपुर्द किया गया है,वन विभाग के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है
एसडीएम कुक्षी प्रमोद सिंह गुर्जर मामले को लेकर पुष्टि की है।

कुक्षी बाग क्षेत्र में जंगलों से की जा रही है लकड़ियों की अवैध कटाई
बिते दिनों बाग क्षेत्र में पत्रकारों की शिकायत पर बाग तहसील राजस्व विभाग के द्वारा अवैध लकड़ियों से भरें वाहन पर कार्यवाही की गई

jtvbharat
Author: jtvbharat