
*बड़वानी से रघुनाथ सेन
प्रकरण क्रमांक (1) 57/2020 धारा 138 एनआई एक्ट,
नाम वारंटी- 1 पवन पिता मंशाराम यादव उम्र 32 साल निवासी जुलवानिया जिला बडवानी
संक्षिप्त विवरणः – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री पुनीत गेहलोद ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक वारंट तामील करने के निर्देश दिये है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी के दिशा निर्देशन में व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल पाटीदार, श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडवानी श्री दिनेश सिंह कुशवाह ने स्थाई वारंटियों को पकड़ने हेतु पुलिस टीम का गठन किया है । बडवानी पुलिस टीम व्दारा लगातार फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय बडवानी पेश किया जा रहा है । इसी तारतम्य में न्यायालय बडवानी के प्रकरण क्रमांक 57/2020 धारा 138 एनआई एक्ट में आरोपी पवन कई दिनों से न्यायालय में उपस्थित नही हो रहा था जिसका माननीय न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था । दिनांक 03.04.2024 को थाना बडवानी पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर वारंटी पवन को उसके घर जुलवानिया से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बडवानी पेश किया ।
विशेष भूमिकाः– थाना प्रभारी कोतवाली बड़वानी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, सउनि राकेश मालवीय, प्रआर 117 रामबिलास धाकड का योगदान सराहनीय रहा है ।