
शत प्रतिशत मतदान हमारा लक्ष्य – सहायक आयुक्त शुक्ला
कुक्षी – स्वीप प्लान अन्तर्गत धार जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त धार बृजकान्त शुक्ला ने कुक्षी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर कक्षों में जाकर सभी से शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया । आपने कहा कि शत प्रतिशत मतदान हमारा लक्ष्य है और हमें इसे प्राप्त करने के लिए ख़ुद को तो मतदान करना ही है साथ ही प्रत्येक मतदाता को मतदान करने हेतु प्रेरित करना है। मतदान हमारा मौलिक कर्तव्य है और अधिकार भी । स्वीप अभियान अन्तर्गत पोस्टर बैनर तथा मस्कट के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित किया । इस अवसर पर तहसीलदार व प्रशिक्षण नोडल अधिकारी काशीराम वास्कले , प्रशिक्षण नोडल अधिकारी अनिल कुमार दलाल , विकासखंड शिक्षा अधिकारी डही व कुक्षी प्रमोद माथुर , राजेश कुमार सिन्हा , संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी , ईडीसी सहायक नोडल अधिकारी संजय कुमार चौधरी , जिला क्रीड़ा अधिकारी आर एस गढ़वाल , विनय खामगांवकर , आनन्द पाण्डेय , कमल मालवीया तथा मीडिया नोडल अधिकारी मनोज साधु मौजूद थे ।