चाची ही निकली समलैंगिक दूल्हा, 10 महिलाओं से भी संबंध होने का मामला उजागऱ

खरगोनः मध्य प्रदेश के खरगोन में चौंकाने वाला मामला सामने आया है जब चाची ही समलैंगिक दूल्हा निकली।
पुलिस के अनुसार शादीशुदा चाची ने नाबालिग भतीजी को बहला फुसलाकर भगाया फिर शादी रचाकर यौन शोषण किया। आरोपी चाची के अन्य 10 महिलाओं से भी अवैध संबंध थे।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किया और महिला को जेल भेज दिया गया।
खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर टांडा बरुड़ थाना क्षेत्र में अजीब वाकया सामने आया है। पुलिस ने लेस्बियन महिला चाची को नाबालिग भतीजी को बरगला कर उससे शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला इससे पहले करीब 10 महिलाओं से रिश्ते में रही है।
महिलाओं से रिश्ते में रही है। 24 वर्षीय शादीशुदा महिला को उसकी भतीजी के साथ शादी और यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर क्षेत्र की महिला की शादी एक वर्ष पहले क्षेत्र के उमरखली निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद, उसने अपनी 16 वर्षीय भतीजी पर डोरे डाले और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वो एक महीने पहले उसे कपड़े दिलवाने के नाम पर गायब हो गई। पुलिस ने 27 फरवरी को महिला की गुमशुदगी और नाबालिग के अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने महिला को धार जिले के पीथमपुर से गिरफ्तार किया। नाबालिग भी उसी के पास से बरामद हुई। पुलिस जांच में महिला की करतूत सामने आई तो सभी चौंक गए।

jtvbharat
Author: jtvbharat