संजय सिंह का आरोप- केजरीवाल के खिलाफ साजिश, शराब घोटाला भी भाजपा ने किया

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति घोटाले में जमानत से रिहा होने के बाद से आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह एक्शन में है। अब संजय सिंह ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने साजिश रची है। शराब घोटाला भाजपा और उसके शीर्ष नेताओं ने किया है।

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने मगुंटा रेड्डी और उनके बेटे राघव रेड्डी का जिक्र किया। बकौल संजय सिंह, मगुंटा रेड्डी पर दबाव डालकर केजरीवाल के खिलाफ बयान दिलवाए गए। जब उसने बयान दे दिया तो पिता-पुत्र को रिहा कर दिया गया।

संजय सिंह ने पीएम मोदी के साथ मगुंटा रेड्डी की तस्वीर भी साझा की। बताया कि रेड्डी अभी टीडीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है और अपने चुनाव प्रचार में पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल कर रहा है।

इस बीच, तिहाड़ जेल में कैद मनीष सिसोदिया ने अपनी विधानसभा के लोगों को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि जनता उनकी ताकत है। उन्होंने अपने जेल जाने की तुलना आजादी के संघर्ष से की।

jtvbharat
Author: jtvbharat